फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में जितने दोगे उतनी मिलेगी बिजली

Sat, 20 Dec 2014 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में नए साल पर बिजली उपभोक्ताओं को पीवीवीएनएल (पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) प्री-पेड मीटर का तोहफा देगा। मीटर टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही मीटर लगने शुरू हो जाएंगे। इनकी शुरुआत रोड साइड वेंडरों के पास से होगी। जनवरी 2015 से इसकी शरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन


यह मीटर ठीक आपके मोबाइल फोन की तरह काम करेगा, जितने का रिचार्ज कराएंगे, उतनी ही बिजली मिलेगी। इससे जहां उपभोक्ताओं  को बिजली बिल जमा करने, मीटर रीडिंग कम या ज्यादा आदि परेशानियों से निजात मिल जाएगी।

वहीं, विद्युत विभाग को रेवेन्यू एकत्र करने, बिजली चोरी रोकने और डिस्कनेक्शन आदि से छुटकारा मिल जाएगा। अधिशासी अभियंता परीक्षण खंड आईपी सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सिक्योर नामक कंपनी के मीटर बने हैं। इसका परीक्षण पूरा कर लिया गया है। अब शीघ्र ही मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जहां ये मीटर लगाए जाएंगे, वहां के मालिक को पहले ही रिचार्ज कराना होगा। उसके बाद ही बिजली मिलेगी।
विज्ञापन


कैसे रिचार्ज होंगे मीटर
मीटर रिचार्ज के दो विकल्प होंगे। मीटर को दुनिया के किसी कोने में बैठ कर आप इंटरनेट के माध्यम से रिचार्ज कर सकेंगे। साथ ही विद्युत विभाग की ओर से जगह-जगह वेंडिंग मशीन भी लगाई जाएंगी, जिससे आप स्वयं वहां जाकर रिचार्ज कर सकेंगे।

मीटर रिचार्ज करने के लिए आएगा एसएमएस
मीटर रिचार्ज करने व आपको अलर्ट करने के लिए विभाग से आपके मोबाइल पर एसएमएस भेजा जाएगा, जिससे बैलेंस खत्म होने से पूर्व ही दोबारा आप अपना मीटर रिचार्ज करा लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें