फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी खतरे को देखते हुए इन्वेस्टर समिट की बढ़ी सुरक्षा

Sun, 06 Mar 2016 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
Terror Alert
विज्ञापन
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी करो लेकर पूरा लीला होटल किले में तब्दील हो चुका है। मॉल में आने-जाने वालों से लेकर उस रोड पर गुजरने वालों पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन


गुजरात में आतंकी खतरे के बाद दिल्ली से सटे गुडग़ांव में होने वाली समिट को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। प्रदेश के डीजीपी वाईपी सिंघल ने रविवार की दोपहर में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक के दौरान आने वाले मेहमानों की सुरक्षा को लेकर तैयार किए गए खाका पर चर्चा हुई। होटल की पार्किंग से लेकर होटल के भीतर सादी वर्दी में पुलिस जवान तैनात होंगे।
विज्ञापन


समिट में 1500 से अधिक लोग भाग लेंगे। जिनकी सुरक्षा में इतने ही पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। आईएमटी मानेसर से लेकर लीला होटल व उद्योग विहार क्षेत्र में इनकी तैनाती की गई है।

300 से अधिक पुलिस के जवान व अधिकारी फरीदाबाद, रेवाड़ी व पलवल से आये हुए हुए हैं। वदी में जवानों की तैनाती होटल के बाहर रहेगी। जबकि होटल के भीतर तैनात होने वाले पुलिस अधिकारियों को शूट व सफारी में उतारा गया है।

पूरे होटल में सोमवार व मंगलवार को दूसरे व अन्य तल को लिया गया है। ज्यादातर विदेशी मेहमान को यहीं पर ठहराया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से भी शाम को समीक्षा बैठक ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें