फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राज्यों की पुलिस को इंजीनियर की तलाश

Wed, 15 Jan 2014 12:47 AM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक इंजीनियर तीन राज्यों की पुलिस को कई साल चका दे रहा है। बिहार हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद गाजियाबाद में रह रहे इंजीनियर को पुलिस तलाश नहीं पा रही है।
विज्ञापन


आरोपी इंजीनियर के खिलाफ बिहार के एक अफसर की बेटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है। दिल्ली, यूपी और बिहार पुलिस की टीमें तीन दिन से लगातार छापामारी कर रही हैं।

यह था मामला
गाजियाबाद के सईदनगर निवासी इंजीनियर विजय प्रसाद 2000 में बिहार में सरकारी नौकरी पर था। 2003 में बिहार के अफसर की पुत्री ने विजय प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


बिहार के बक्सर जिले के छोटकी-नुआव थानाक्षेत्र की पुलिस इंजीनियर को नहीं पकड़ सकी तो पटना हाईकोर्ट ने सर्च वारंट जारी कर दिया। 18 जुलाई 06 को दिल्ली पुलिस ने उसे पकड़कर कोर्ट में पेश किया। कुछ महीने बाद वह जमानत पर छूट गया। तब से पुलिस उसे तलाश रही है।

पुलिस टीमों ने इंजीनियर का फोटो और मोबाइल नंबर आदि रिकार्ड रात में आरटीओ आफिस से प्राप्त किया। आफिस खुलवाकर इंजीनियर के नाम से पोर्टल पर कार सर्च की गई।

पोर्टल ने यूपी 14 बी डब्ल्यू 5903 कार को इंजीनियर के नाम पर दिखाया। इसकी फाइल से जानकारी जुटाई गई। इसके सईदनगर आवास पर तलाश किया गया, लेकिन वह गायब मिला। उसके मोबाइल की लोकेशन राजनगर एक्सटेंशन और बुलंदशहर-नोएडा के क्षेत्र में मिली है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें