फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट की पीच पर गई जान: रन लेने दौड़े इंजीनियर को आया हार्ट अटैक, कोरोना का शिकार हुए थे विकास

Wed, 10 Jan 2024 01:56 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

घटना के वीडियो में दिख रहा है कि क्रिकेट मैच खेल रहे विकास रन लेने के लिए भागे और इसी दौरान पिच पर ही अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। पिच पर अपने साथी खिलाड़ी को गिरा देखकर मैदान में मौजूद सभी खिलाड़ी उसे देखने के लिए दौड़ते हैं।
विज्ञापन
क्रिकेट की पीच पर हुई मौत - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में क्रिकेट खेलते समय रविवार को एक इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक का नाम विकास (36) बताया जा रहा है। विकास दिल्ली में रहते थे और नोएडा की एक कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करते थे। 

विज्ञापन


रविवार को यह घटना सेक्टर-135 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में हुई। घटना के वीडियो में दिख रहा है कि क्रिकेट मैच खेल रहे विकास रन लेने के लिए भागे और इसी दौरान पिच पर ही अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। पिच पर अपने साथी खिलाड़ी को गिरा देखकर मैदान में मौजूद सभी खिलाड़ी उन्हें देखने के लिए दौड़ते हैं।

खिलाड़ियों ने दिया सीपीआर
साथी खिलाड़ी तुरंत विकास को उठाकर मैदान के बाहर ले जाते हैं। उन्होंने विकास को सीपीआर भी दिया। लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। विकास को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कोरोना का शिकार हुए थे विकास
प्राथमिक जांच में पता चला है कि कोविड काल में विकास कोविड से संक्रमित हुए थे। लेकिन वे स्वस्थ थे। खुद को फिट रखने के लिए विकास अक्सर नोएडा-दिल्ली क्रिकेट खेलने के लिए जाते रहते थे। विकास की आकस्मिक मौत से सभी हैरान हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें