फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी मंजिल से गिरने से इंजीनियर की मौत

Tue, 16 Sep 2014 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-58 थाना के अंतर्गत मामूरा गांव में सोमवार तड़के दूसरी मंजिल से गिरकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रथम दृष्टया शराब के नशे में दूसरी मंजिल से गिरने का शक पुलिस जाहिर कर रही है।

पुलिस के मुताबिक ,मूलरूप से राजीव कुंज बरेली निवासी क्षितिज (25) मामूरा गांव स्थित एक पीजी में दूसरी मंजिल पर रहते थे। वे सेक्टर-62 की एक निजी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करते थे। सोमवार सुबह उनका शव पीजी के नीचे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सुबह सात बजे घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में क्षितिज के कमरे से शराब की खाली बोतलें मिलीं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह शक  है कि उसकी मौत शराब के नशे में दूसरी मंजिल से नीचे गिरने से हुई है।
विज्ञापन


वह जिस मंजिल पर रह रहे थे, उसकी रेलिंग नहीं बनी हुई है। रेलिंग की जगह पर प्लास्टिक का तार बंधा था। पुलिस को जांच में वह प्लास्टिक तार भी टूटा मिला है। थानाध्यक्ष चरण सिंह शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें