फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दी, सुसाइड नोट में लिखा- जिंदगी से हो चुका हूं परेशान

Sat, 18 May 2019 06:08 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कासना कोतवाली क्षेत्र की एल्डिको व्यू सोसायटी निवासी इंजीनियर नितिन दत्ता (43) ने बृहस्पतिवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह उनका शव पंखे से लटका मिला। नितिन का पत्नी से तलाक हो चुका था और वह माता-पिता के साथ रहते थे। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें लिखा था कि किसी का कसूर नहीं, मैं जिंदगी से परेशान हो चुका हूं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एल्डिको व्यू सोसायटी निवासी नितिन दत्ता एक कंपनी में इंजीनियर थे, लेकिन कई दिन से नौकरी पर नहीं जा रहे थे। लगभग पांच साल पहले नितिन का पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद से उनकी पत्नी इकलौती बेटी के साथ अलग रहने लगी थीं, तब से नितिन तनाव में थे। बताया गया है कि नितिन भी अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और कई सालों से ग्रेटर नोएडा में रह रहे थे। उनकी बहन नोएडा में रहती हैं। बृहस्पतिवार शाम नितिन अपने कमरे में चले गए। शुक्रवार सुबह देर तक जब वह बाहर नहीं आए तो उनके माता-पिता ने कमरे में देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने यूपी-100 पर पुलिस को सूचना दी। 

माता-पिता को मिले खाते और पॉलिसी की राशि 
परी चौक चौकी प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पड़ताल में एक पेज का अंग्रेजी मेें लिखा सुसाइड नोट मौके से बरामद किया गया। जिसमें बैंक खाता और पॉलिसी नंबर लिखे थे। लिखा गया था कि उसने किसी को अपना उत्तराधिकारी खाते आदि में नहीं बनाया है। इसलिए जो भी राशि हो उसके माता-पिता को दी जाए। नोट में ये भी लिखा था कि मेरी मृत्यु को लेकर किसी को परेशान न किया जाए। मैं जिंदगी से परेशान होकर खुदकुशी कर रहा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें