फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मुखर्जी नगर के सैकड़ों लोगों के एटीएम कार्ड क्लोन

Sat, 18 May 2019 05:59 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मुखर्जी नगर इलाके में रहने वाले सैकड़ों लोगों ने अपने बैंक खातों में सेंध लगने की शिकायत पुलिस से की है। आशंका है कि इन सभी के एटीएम कार्ड का डाटा चुरा लिया गया है। शुक्रवार को थाने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने दो एटीएम बूथों की सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मूलत: उत्तराखंड निवासी रमेश मुखर्जी नगर में किराए के मकान में रहते हैं। वे यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। रमेश ने बताया कि उन्होंने इसी सप्ताह एटीएम कार्ड से रुपये निकाले थे। शुक्रवार को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें साढ़े नौ हजार रुपये निकाले जाने की सूचना थी।

उनका एटीएम कार्ड उनके पास ही था। उन्होंने बैंक से संपर्क कर अपना कार्ड ब्लॉक कराया और घटना की शिकायत मुखर्जी नगर थाने में दी। थाने में उन्हें बताया गया कि कुछ दिन में मुखर्जी नगर इलाके में सैकड़ों लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाई गई है। रमेश ने बताया कि उनके कई दोस्तों के खाते से भी दस हजार से लेकर पचास हजार रुपये तक निकाले गए हैं।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि इंदिरा विकास और बत्रा एरिया में स्थित पीएनबी और एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने वालों के साथ ही ठगी हुई है। इन दोनों ही एटीएम में कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं रहता है। आशंका है कि ठगों ने यहां मशीन में डिवाइस लगाकर लोगों के एटीएम कार्ड का डाटा चुराने के बाद वारदात की है। शुक्रवार को सैकड़ों लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें