फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के ऊर्जा सलाहकार को बताई समस्याएं, बिजली कटौती पर शिकायत

Sun, 17 Jul 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निजी ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह ने शनिवार को शहरवासियों और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ सेक्टर-58 में बैठक की। 
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से समस्याओं के बारे में पूछा। फोनरवा अध्यक्ष एनपी सिंह ने उन्हें बताया कि हल्की सी बरसात होने पर पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। शहर की लाइनें पेड़ों में उलझ रही हैं, जिससे आए दिन उनमें करंट आ जाता है। 

पोल और तार जर्जर हो जाते हैं। आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। नो पावर कटजोन घोषित होने के बाद भी सात से 10 घंटे कटौती हो रही है। इस तरह की करीब 25-30 समस्याएं कृपाल सिंह के समक्ष रखी गईं। 
विज्ञापन


इस पर ऊर्जा सलाहकार ने अधिकारियों से बात की और निर्देश दिए कि शहर में लंबित बिजली घरों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए। सभी स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़वाई जाए और जर्जर तार एवं पोल को अविलंब बदला जाए। 
विज्ञापन


इस मौके पर अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल ने बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए कई प्रयासों के बारे में बताया। बड़ी संख्या में शहर के लोग बैठक में शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें