फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के बाहर अतिक्रमण से बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑटो-ई-रिक्शा की अव्यवस्था से जाम, यात्रियों को रोज झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के बाहर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के बढ़ते अतिक्रमण ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। स्टेशन से बाहर निकलते ही अव्यवस्था का आलम नजर आता है, जहां सीढ़ियों और एंट्री-एग्जिट मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन से बाहर निकलना अब चुनौती बन गया है। भीड़ और वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। सुबह-शाम ऑफिस टाइम में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक ऑटो और ई-रिक्शा चालक सवारी के लिए कहीं भी खड़े हो जाते हैं, जिससे रास्ता बाधित होता है और जाम जैसे हालात बन जाते हैं। मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी भी पर्याप्त नहीं है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऑटो-रिक्शा के लिए तय स्टैंड बनाए जाएं और नियमित निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि व्यवस्था सुचारू हो सके।
विज्ञापन

राहगीरों की राय-

स्टेशन से बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। हर जगह ऑटो-ई-रिक्शा खड़े रहते हैं, पैदल चलने की जगह नहीं बचती। — संजीत
प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। अगर व्यवस्था सुधरे तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। — राहुल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें