फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जों ने दूभर किया आम आदमी का जीवन

Fri, 13 Nov 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
आज कल लोगों को आम रास्तों पर अवैध कब्जा करने का मानों एक फैसन बन गया है। जिसकी वजह से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी तो पडती ही है साथ ही लोगों को बेवजह घण्टों भर जाम की समस्या से झूझना पडना पडता है।
विज्ञापन


पुन्हाना खण्ड के नगीना-होडल रोड की बात हो या फिर पुन्हाना का मुख्य बाजार का रास्ता, जिसपर लोगों ने अवैध कब्जा कर इनको सुकडा कर रख दिया है। जिसकी वजह से हर रोज जाम लगा रहता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुन्हाना कस्बे का मुख्य सडक से पुरानी अस्पताल, पुरानी सबजी मंडी को जाने वाले रास्तों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे-करीब 10-10 फीट तक रास्ते पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन


लोगों ने इस रास्ते पर फ्रिज, कूलर, तखत आदी जमा रखे हैं जिसकी वजह से 33 फीट का रास्ता सुकडकर केवल 10-12 फीट ही रह गया है। इस रास्ते पर वाहनों से चलना तो दूर पैदल भी आसानी से नहीं चल सकता है।

गांव झारोकडी निवासी एकडवोकेट अखतर हुसैन और गांव नई निवासी इरफान ऐडवोकेट का कहना है कि दुकानदारों द्वारा मुख्य रास्ते पर कब्जा किये जाने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

उनका कहना है कि खासतौर से जब त्योंहार का समय होता है तब तो इस रास्ते से निकलना ही मुस्किल हो जाता है। उनका कहना है कि अगर कोई आदमी इन दुकानदारों से सामान हटाने की बात कहता है तो वे उलटा झगडा करने पर उतारू हो जाते हैं।

उनका कहना है ऐसा ही हाल होडल-नगीना रोड का है जिसकी चौडाई 60 फीट की है जो सुकडकर 30 फीट ही रह गया है। सडक की चौडाई कम होने की वजह से वाहनों का निकलना भी मुसीबत बना हुआ है।

उन्होने कहा कि इस बारे में उच्च अधिकारियो से कई बार शिकायत की पर कोई अमल नहीं होता है। वही मेवात के अतिरिक्त उपायुक्त मणीराम शर्मा का कहना है कि जल्दी ही पुन्हाना के तहसीलदार और फिरोजपुर झिरका के एसडीएम आदेश दिये जाऐगें जिससे अवैध कब्जों को हटाया जा सके है। उन्होने कहा कि रास्तों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बरदास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें