दिल्ली के प्रगति मैदान में शुक्रवार से शुरू हो रहे 35वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2015 में मानव रचना इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर में विद्यार्थी के प्रोजेक्ट को प्रदर्शित किया जाएगा।
इसमें स्मार्ट स्कल (दुर्घटना की स्थिति में बचाव कर परिजनों तक मैसेज पहुंचाने वाले हेलमेट), रेस्पीरॉन (अस्थमाग्रस्त व्यक्ति के लिए पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करने वाले यंत्र), स्मार्ट एक्सटेंशन बोर्ड (ब्लूटूथ से चलने वाला एक्सटेंशन बोर्ड), हैप टिक गेमिंग गन (कंप्यूटर में खेली जाने वाली गेम्स को कंट्रोल करने वाली बंदूक), टू व्हील ड्राइव बाईसाइकिल एंड ए प्ले रोबोट (मोबाइल एप्लीकेशन से चलाए जाने वाला रोबोट) आदि कुछ ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो ट्रेड फेयर में प्रदर्शित किए जाएंगे।
इस साल मेक इन इंडिया के तहत मानव रचना शैक्षणिक संस्थान हरियाणा पवेलियन में प्रोजेक्ट प्रदर्शित करने वाला है। मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के प्रधान डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा कि संस्था का उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों में रिसर्च को बढ़ावा देना है। इसके लिए विद्यार्थियों को मानव रचना इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर से लेकर हर वह सुविधा प्रदान की जाती है।