फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 48 सालों में अतिक्रमण और बदहाली ने छीनी सुभाष मार्केट की रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
-गंदगी, जाम और छीनाझपटी का अड्डा बनी सुभाष मार्केट
विज्ञापन

-दुकानदारों को नुकसान उठाकर भुगतना पड़ता है इन कमयों का खामियाजा
-मार्केट अध्यक्ष ने रेहड़ी-पटरियों को हटाने और गलियों को ठीक करने की मांग करी

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। त्रिलोकपुरी स्थित सुभाष मार्केट में अवैध अतिक्रमण, गंदगी और गलियों की जर्जर हालत के कारण व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वर्ष 1976 में बनी इस मार्केट में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। हालत यह है कि मार्केट की दुर्दशा के कारण लोगों ने यहां आना भी कम कर दिया है। इससे दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वर्ष 1976 में बनी यह मार्केट इलाके की प्रमुख और व्यस्त मार्केटों में शुमार है। यहां हर समय लोगों की आवाजाही लगी रहती है। हालांकि, अवैध अतिक्रमण के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्केट की मुख्य गलियों में कुछ लोगों ने रेहड़ी-पटरियां लगा रखी हैं, जिससे यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके कारण खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी होती है। इसका खामियाजा दुकानदारों को कारोबार में नुकसान के रूप में भुगतना पड़ रहा है। वहीं, मार्केट की गलियां बेहद जर्जर हालत में हैं और जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। इन समस्याओं के अलावा, मार्केट में छीनाझपटी की घटनाओं से भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

आधिकारिक बयान : सुभाष मार्केट के अध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल ने बताया कि रेहड़ी-पटरियों के कारण इलाके में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा, मार्केट की गलियां जर्जर हालत में होने के कारण ग्राहकों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि रेहड़ी-पटरियों को हटाने और गलियों की मरम्मत कराने के लिए उचित कार्रवाई की जाए, ताकि मार्केट में लोगों की आवाजाही सुगम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें