फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडका में मुठभेड़: कपिल सांगवान गैंग के दो इनामी शूटर गिरफ्तार, पुलिस के दो सिपाही बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवीण व रोहित के पैरों में लगी गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जवानों की जान हरियाणा में प्रॉपर्टी डीलर पर गोलीबारी के थे वांछित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी जिला स्पेशल स्टाफ ने रविवार रात मुंडका इलाके में मुठभेड़ के बाद कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो इनामी शूटरों प्रवीण उर्फ पिंकी और रोहित उर्फ चीरा को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि उनकी ओर से चलाई गई गोली दो सिपाहियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वे बाल-बाल बच गए।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 19 जुलाई को सूचना मिली कि दोनों संदिग्ध टिकरी कलां स्थित पीवीसी रोड पर आएंगे। निरीक्षक रोहित के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था और वे हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर गोलीबारी के मामले में वांछित थे। पुलिस ने दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, तीन कारतूस, चार खोखा व एक चोरी की बाइक बरामद की है। प्रवीण पर छह, रोहित पर चार मामले दर्ज हैं और रोहित पैरोल जंपर भी है। पुलिस ने हरियाणा पुलिस को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें