फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में एंकाउंटर, कार लूटकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने किया ढेर

Wed, 28 Sep 2016 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
विज्ञापन
दिल्ली कंझावला में मंगलवार तड़के 4 बजे आज बदमाशों और पुलिस के बीच एंकाउंटर हो गया जिसमें एक बदमाश की मौत हो गई और बाकी बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कंझावला में कुछ बदमाश ‌मोबिलो कार लूटकर भाग रहे थे। बदमाशों ने गाड़ी में किसी को बांध रखा था जिसे देखने के बाद पुलिस ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरु किया।

इसी दौरान दिल्ली पुलिस के एक हवलदार ने एक बदमाश को गोली मार दी, जिसकी मौत हो गई। इस बदमाश का नाम अभिषेक बताया जा रहा है। गौरतलब है कि उत्तम नगर पुलिस बदमाशों द्वारा लूटी गई इस गाड़ी की तलाश कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस अन्य फरार बदमाशों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें