फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार को दिया 14 अप्रैल तक का अल्टीमेटम

Tue, 15 Mar 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए 14 अप्रैल तक सभी मांगों को पूरा करने के लिए कहा है। मांगें नहीं मानी गईं तो 15 से 17 अप्रैल तक भिवानी में राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रदेशव्यापी आंदोलन का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन


संघ के महासचिव सुभाष लांबा, उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री व संगठन सचिव वीरेंद्र डंगवाल ने बताया कि संघ ने आरक्षण आंदोलन के बाद राज्य में बदलते सामाजिक हालात को ध्यान में रखते हुए बजट सत्र में विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था।

संघ ने आरक्षण आंदोलन की जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज से कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सभी जिलों में सद्भावना सम्मेलन आयोजित करेगा।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने बताया कि मंगलवार से 31 मार्च तक राज्य सरकार की वायदाखिलाफी व विभागों में लागू किए जा रहे निजीकरण के विरोध में जन हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर संघ के जिला प्रधान अशोक कुमार व सचिव युद्धवीर खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें