फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसमीत ने दो दिन पहले काटा था केक, हुई इतनी दर्दनाक मौत कांप जाए रूह

Fri, 21 Apr 2017 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
आम में जली जसवीर - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-11 स्थित एक्सेल ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड में आग लगने से जान गंवाने वाली जसमीत ने दो दिन पहले ही जन्मदिन का केक काटा था। परिजन अब भी मानने को तैयार नहीं, उनकी बेटी अब बीच में नहीं है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


दिल्ली विवि से बीए (आनर्स) की पढ़ाई कर रही जसमीत महज 19 साल की थीं। इंटर की परीक्षा पास करते ही उन्होंने घर पर बोझ न डालने का फैसला लिया और नौकरी कर ली। जसमीत की शिनाख्त उनके भाई ने की।

चचेरे भाई शान ने बताया कि जसमीत ने दोपहर 1:45 बजे फोन कर कहा कि कंपनी में आग लग चुकी है। निकलने का रास्ता बंद है। दमकल विभाग का फोन नहीं लग रहा है। मुझे आकर बचा लो।
विज्ञापन

एक बेटे की पहले हो चुकी मौत

हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
हादसे में जान गंवाने वाले दिल्ली निवासी इंद्रभान ने साले अंकित को आग लगने के कुछ देर बाद फोन किया था। उन्होंने फोन पर कहा था कि भाई शायद यह हमारी आखिरी बात हो। हम फंस चुके हैं। कंपनी में रखे सिलेंडर भी काम नहीं कर रहे हैं।

अंकित ने 2:30 बजे टीवी पर खबर देखी। इसके बाद वह कंपनी पहुंचा, लेकिन यहां पता चला कि शव अस्पताल ले जाए जा चुके हैं। यहां अंकित ने इंद्रभान की शिनाख्त की। अंकित ने बताया कि इंद्रभान का 9 साल का लड़का व 4 साल की लड़की है।

शामली निवासी परीक्षित शर्मा कंपनी में सुपरवाइजर थे। परिजनों ने बताया कि उसके एक बेटे की मौत 15 दिन पहले ही हुई थी। ऐसे में उनकी पत्नी व एक बेटे का कोई सहारा नहीं है। टीवी के जरिये ही परिजनों को आग की जानकारी मिली। परिजनों ने उसकी शिनाख्त हाथ में पहने कड़े को देखकर की।
विज्ञापन

रोहित ने भाई की पहचान हाथ में घड़ी देखकर की

satish mahana
मंगलवार को ही विवेक कोचर ने मां और चाचा हेमंत कुमार से बात की थी। बुधवार शाम करीब 6:15 बजे मां को इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिली। विवेक कमर्शियल हेड थे। चाचा हेमंत ने बताया कि पत्नी नेहा कोचर नोएडा स्थित एक बैंक में काम करती है। इसके अलावा घर में उसका छोटा भाई रोहित है। 

रोहित ने भाई की पहचान हाथ में घड़ी देखकर की। विवेक की शादी 2010 में हुई थी। घटनास्थल पर विवेक की जली बाइक देखकर हेमंत फूट पड़े। हेमंत के अनुसार एवेंजर बाइक विवेक ने शौक के साथ ली थी।

आग हादसे में पीड़ितों से मुलाकात करने गुरुग्राम को उद्योग मंत्री सतीश महाना पहुंचे। उन्होंने लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। मामले की जांच भी कराने की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें