दिल्ली हाईकोर्ट से आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने दिल्ली एमसीडी चुनाव में वीवीपीएटी मशीन का इस्तेमाल करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है।
दरअसल, ईवीएम में छेड़छाड़ पर चल रही बहस के बीच आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया थाा।
पार्टी ने याचिका दाखिल कर कोर्ट से अनुरोध किया है कि दिल्ली के तीनों निगमों के चुनाव में ईवीएम के साथ वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीनों का इस्तेमाल किया जाए।
इसके लिए पार्टी ने हाईकोर्ट से चुनाव आयोग को निर्देश देने की भी मांग की थी। पर शनिवार को कोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी।
Delhi HC rejects plea seeking direction to state ECs and ECI to use only second generation EVMs with VVPAT in upcoming civic poll in Delhi
— ANI (@ANI_news) April 21, 2017