फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली-दुबई के बीच अब रोजाना उड़ान भरेगा अमीरात का ए-380 विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
- बड़े विमान से यात्रियों को मिलेगी अधिक सुविधा, दिल्ली और दुबई के बीच हवाई संपर्क होगा बेहतर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली और दुबई के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को अब बड़े विमान में यात्रा करने का अवसर मिलेगा। अमीरात एयरलाइन ने दिल्ली-दुबई मार्ग पर ए-380 विमान का दैनिक संचालन शुरू कर दिया है। इससे दोनों शहरों के बीच हवाई संपर्क को मजबूती मिलने के साथ यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस पहल की सराहना की है। ए-380 दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमानों में शामिल है। इसके नियमित संचालन से इस मार्ग पर यात्रियों को बड़े विमान में सफर करने का विकल्प मिलेगा। दिल्ली और दुबई के बीच कारोबार, पर्यटन और अन्य कार्यों के सिलसिले में बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में ए-380 का दैनिक संचालन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे इस मार्ग पर हवाई सेवाओं को नया विस्तार मिला है। यात्रियों को सीटों की उपलब्धता और उड़ानों के समय से जुड़ी जानकारी के लिए अमीरात एयरलाइन की आधिकारिक सूचना देखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें