फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष विष्णु खरे को ब्रेन हेमरेज, हालत नाजुक

Wed, 12 Sep 2018 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष विष्णु खरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष विष्णु खरे बुधवार को ब्रेन हेमरेज के बाद दिल्ली के जीबी पंत सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। डॉक्टरों की मानें तो उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। देर शाम भी कुछ मेडिकल जांच कराई गई थीं, जिनकी रिपोर्ट के बारे में गुरुवार को फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, विष्णु खरे के उपचार में कई वरिष्ठ डॉक्टरों की टीमें तैनात की गई हैं। वे आईसीयू में रखे गए हैं। न्यूरो सर्जरी विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारी उनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डॉक्टरों से वार्ता में पता चला है कि शाम तक उनकी तबीयत गंभीर बनी हुई थी।

हिंदी अकादमी का उपाध्यक्ष बनने के बाद कुछ दिन से दिल्ली में रह रहे सुप्रसिद्ध कवि एवं पत्रकार विष्णु खरे को नाइट ऑफ द व्हाइट रोज सम्मान, हिंदी अकादमी साहित्य सम्मान, शिखर सम्मान, रघुवीर सहाय सम्मान, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान से नवाजा जा चुका है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी तबीयत के बारे में जानकारी देना जल्दबाजी होगा। डॉक्टरों ने अगले 48 घंटे उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण बताए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें