फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदृढ़ भारत के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण जरूरी: पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी

Wed, 12 Sep 2018 06:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Pranab Mukherjee
विज्ञापन

एक सुदृढ़ भारत के लिए युवाओ का सकारात्मक दृष्टिकोण बहुत ज़रूरी है क्योकि आज का छात्र आत्मविश्वास से भरा होता है और उसके अंदर काम करने का जज़्बा ही देश को तरक्की की रह पर ले जाता है यह कहना था। भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री प्रणव मुखर्जी का जो एशियन एजुकेशन ग्रुप में छात्रों को सम्बोधित करने पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा की वही छात्र आगे बढ़ता है जो सुनने और समझने की क्षमता रखता है और यहाँ जितने भी छात्र है उन्हें मैं सिर्फ यही कहना चाहूंगा की जब भी कोई कार्य करे उसमे अपनी तरक्की के साथ साथ देश हित भी सोचे क्योकि की भारत एक नव निर्माण देश है और उसे अभी और आगे बढ़ना है। 

इस अवसर पर संदीप मारवाह ने पूर्व राष्ट्रपति को 'स्क्रॉल ऑफ ऑनर 'और स्मृति चिन्ह प्रस्तुत किया और उनका धन्यवाद देते हुए कहा की आज हमारे लिए बड़े गर्व की बात है की आपको सुनने को मिला और आपकी कही हुई एक एक बात मुझे और यहाँ के छात्रों को पूरी ज़िन्दगी याद रहेगी, क्योकि यह सिर्फ बातें नहीं है यह एक पिता द्धारा दी गयी नसीहते है। 
विज्ञापन


एईजी के निदेशक मोहित मारवाह ने एचई के आगमन पर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा की छात्रों के लिए यह एक अमूल्य निधि है जिसको सुनकर यह छात्र हमेशा कामयाबी के पथ पर आगे बढ़ेंगे। मारवाह स्टूडियोज के सीईओ अक्षय मारवाह ने कहा की  माननीय प्रणव मुखर्जी ने जो दीप प्रज्जवलित किया है वो सदैव हमारे जीवन को प्रकाशित करता रहेगा। इस अवसर पर एईजी के ब्रांडिंग और योजना निदेशक सौरभ शर्मा और एईजी के के एडमिशन डायरेक्टर भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें