फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से मिलान जा रहे एयर इंडिया की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के इंदिरागांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आज दिल्ली से मिलान जा रही एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन


जिस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई वो एयर इंडिया की थी। बता दें कि एयर इंडिया की ये फ्लाइट दोपहर 3 बजे दिल्ली से इटली के मिलान के लिए उड़ी थी।

इस फ्लाइट में 137 यात्री सवार थे। उड़ने के बाद जब इस फ्लाइट के केबिन में धुंए की खबर मिली तो इसे तुरंत ही वापस दिल्ली के लिए मोड़ लिया गया जहां इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन

सोमवार को भी रद्द हुई थी एक फ्लाइट

बता दें कि सोमवार को जेटएयरवेज की फ्लाइट को भी उड़ने से रोक लिया गया था क्योंकि उसमें बम होने की सूचना मिली थी।

जेट एयरवेज की वो फ्लाइट दिल्ली से काठमांडू के लिए उड़ान भरने वाली थी जिसे एक फोनकॉल के बाद इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया और इसकी सघन तलाशी ली गई।

बताया गया कि उस फ्लाइट में कोई भी बम जैसी चीज नहीं मिली। हालांकि इससे पहले भी एयर इंडिया के विमान की कई खामियों के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें