पॉर्न वेबसाइटों से बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस अब छड़ियां खरीद रही है। आपको ये बात जरूर अजीब लगी होगी कि पॉर्न वेबसाइटों से निपटने के लिए छड़ियां किस तरह मददगार होंगी, लेकिन सच यही है।
दरअसल अब दिल्ली पुलिस पॉर्न वेबसाइटों के सफाए के लिए एक ऐसा यूएसबी डिवाइस खरीद रही है जिसमें ऐसा सॉफ्टवेयर होगा जो डीलीट किए गए अश्लील कंटेंट को वापस ला सकेगा।
हालांकि पुलिस का कहना है कि ये डिवाइस साइबर क्राइम से लड़ने में सहायता करेगा। इस छड़ी की मदद से पुलिस वाले अपराधियों की प्रवृत्ति को जानेंगे कि कैसे वो लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।
वहीं सूत्रों का ये भी कहना है कि इस डिवाइस की मदद से पुलिस को इस बात की भी जानकारी हो जाएगी कि किस कंप्यूटर में अश्लील कंटेंट था चाहे उन्हें डिलीट ही क्यों न कर दिया गया हो। फिर वो कंटेंट फोटो, वीडियो या चैट कुछ भी हो।