फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल फ्लैशबैकः पत्नी के सुहाग की मेंहदी भी नहीं छूटी और जाना पड़ा था 19 महीने के लिए जेल

Wed, 27 Jun 2018 10:29 AM IST
दीपक सिंघल, अमर उजाला, रबूपुरा(ग्रेटर नोएडा)
विज्ञापन
किशनलाल पराशर इमरजेंसी के दौरान गए थे जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आपातकाल के दौरान ग्रेटर नोएडा रबूपुरा के लोकतंत्र सेनानी किशनलाल पराशर को विवाह के 15 दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस दौरान उनकी पत्नी के हाथ से सुहाग की मेंहदी भी नहीं छूटी थी। आपातकाल के दौरान ही उनका विवाह हुआ था ।उन्हें 19 माह छह अन्य साथियों के साथ जेल में रहकर बीए की पढ़ाई करनी पड़ी। 

विज्ञापन


किशनलाल पराशर ने बताया कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 आपातकाल का दौर चला। इस दौरान रबूपुरा से सात लोकतंत्र सेनानियों को गिरफ्तार कर आगरा व बुलंदशहर की जेल भेजा गया। वे भी गिरफ्तार लोगों में से एक थे।

उनके साथ कांती प्रसाद जैन, राम अवतार गर्ग, सलेकचंद्र गर्ग, कंछीलाल शर्मा, गोविंद्र प्रसाद माहेश्वरी व भगवान शाह जेल भेजे गए थे।  किशन लाल ने बताया कि उनका विवाह 10 जून 1975 को हुआ था।
विज्ञापन


25 जून 1975 को उन्हेें गिरफ्तार कर पहले आगरा और फिर बुलंदशहर जेल भेजा गया। यहां सभी को 19 माह तक रहना पड़ा। गिरफ्तारी के दौरान वह बीए की पढ़ाई कर रहे थे। जेल में रहने के दौरान ही उन्होंने बीए की पढ़ाई पूरी की।

किशनलाल ने बताया कि जेल में भी वह देश प्रेम के साथ-साथ अन्य देश भक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन करते थे। जेल से आने के बाद उन्होंने अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया।

पारासर ने बताया कि जेल से जब उन्हें न्यायालय में पेश किया जाता, तब बुलंदशहर के तत्कालीन जिला जज दिनेश मोहन आर्य ने उनसे प्रभावित होकर पुलिस से बिना हथकड़ी के उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए कह दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें