फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटिग्रेटेड ई-चालान सिस्टम लागू करने वाला पहला जिला बना गाजियाबाद

Wed, 27 Jun 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
हापुड चुंगी चौराहे पर 100 डायल बाइक व ई-चालान प्लानिंग के उद्वघाटन समारोह में 100डायल बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीजीपी ओ पी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंटिग्रेटेड ई-चालान सिस्टम लागू करने वाला गाजियाबाद सूबे का पहला जिला बन गया है। डीजीपी ओपी सिंह ने हापुड़ चुंगी चौराहे पर इस सिस्टम का शुभारंभ किया। नए सिस्टम के जरिये डीजीपी ने तीन वाहन चालकों के चालान किए।

विज्ञापन


उन्होंने गाजियाबाद एसएसपी की ओर से तैयार किए गए मॉड्यूल डायल एफआईआर को भी विधिवत शुरू किया। उन्होंने माना कि सूबे के मेरठ जोन में क्राइम सबसे ज्यादा है। डीजीपी ने कहा कि यूपी के बड़े जिलों में कमिश्नरी व्यवस्था लागू कराने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजेंगे।

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि  पहली बार इंटिग्रेटेड ई-चालान व्यवस्था लागू करने वाले गाजियाबाद जिले का अनुसरण प्रदेश के अन्य जिलों में भी कराया जाएगा। इस सिस्टम के तहत ट्रैफिक पुलिस को ऐसी मशीनें दी गई हैं, जो ‘वाहन’ वेबसाइट के डाटा से लिंक होंगी।
विज्ञापन


वाहन का नंबर मशीन में दर्ज करते ही मालिक की पूरी जानकारी आ जाएगी। वाहन चालक मौके पर ही नकद या कार्ड से चालान का भुगतान कर सकेगा। जल्द ही इसे नेट बैंकिंग से भी जोड़ दिया जाएगा।

डीजीपी ने पुलिस लाइन में जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा भी की। उन्होंने माना कि मेरठ जोन में क्राइम सबसे ज्यादा है, लेकिन क्राइम कंट्रोल हुआ है। सूबे में 5000 से ज्यादा अपराधियों को जेल भेजा गया और 6000 से ज्यादा अपराधी जमानत तुड़वाकर खुद जेल चले गए। 59 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए हैं। इसके अलावा डीजीपी ने डायल-100 की 109 बाइक को भी हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें