फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक सच: ऐसे चलेगी जननी शिशु रक्षा योजना

Sat, 24 Jan 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) की जननी शिशु रक्षा योजना के तहत गर्भवती महिला के अस्पताल में भर्ती होने से लेकर छुट्टी तक प्रतिदिन पौष्टिक आहार के लिए 100 रुपये निर्धारित हैं, लेकिन सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की डाइट से सुबह और शाम का नाश्ता गायब कर दिया गया है।
विज्ञापन


यहां स्वयंसेवी संस्थाएं खाना निशुल्क उपलब्ध करा रही हैं जबकि सुबह और शाम का पौष्टिक नाश्ता महिलाएं घर या बाजार से मंगवाने पर मजबूर हैं। इससे पता चलता है कि सरकारी लचर प्रणाली के चलते इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है। इसकी पड़ताल करती सौम्य मिश्र की एक रिपोर्ट।

साईं करुणा धाम देता है निशुल्क खाना
पहले अस्पताल में सुबह का खाना साईं करुणा धाम और रात का खाना नोएडा लोक मंच देता था। रात के खाने में खिचड़ी दी जाती थी। साईं करुणा धाम के सचिव आरके शर्मा बताते हैं कि डीएम के कहने पर दोपहर की तरह अब रात के खाने में भी गर्भवती महिलाओं को दाल, चावल, रोटी, सब्जी और सलाद दिया जा रहा है। वहीं, अन्य मरीजों को रात का खाना नोएडा लोक मंच देता है।
विज्ञापन


पौष्टिक आहार जरूरी
जिला अस्पताल की डाइटीशियन खुशबू सिंह बताती हैं गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार जरूरी है। यह जच्चा और बच्चा दोनों की सेहत से जुड़ा हुआ है। एनीमिया पीड़ित महिलाओं को हरी सब्जियों समेत आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दी जाती है। अस्पताल में पौष्टिक नाश्ते की सुविधा अब नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें