फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः पटाखों के लिए छोटे भाई ने मांगे 25 रुपये, बड़े ने चाकू मार ली जान

Fri, 09 Nov 2018 08:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Dead Body - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सागरपुर इलाके में पटाखों के लिए 25 रुपये मांगने पर एक युवक ने छोटे भाई प्रदीप (15) की चाकू मारकर हत्या कर दी। सागरपुर थाना पुलिस के मुताबिक, 8 नवंबर की रात करीब 12 बजे पुलिस को गली नंबर 8 दुर्गा पार्क में एक मकान में झगड़े की सूचना मिली। मौके पर पुलिस ने एक मकान के कमरे में खून फैला देखा। वहां मौजूद लोगों से पता चला कि यहां रहने वाले प्रदीप को बड़े भाई संदीप ने चाकू मार दिया है। 

विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि डाक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया है। प्रदीप की मां सुनीता ने पुलिस को बताया कि वह पति रामआसरे और चार बेटों संदीप (24), कुलदीप (19), प्रदीप (15) और रंजीत (13) के साथ रहती थी। पति सफेदी का काम करता है, जबकि वह एक फैक्टरी में काम करती है। 

संदीप नशे का आदी है। रात में प्रदीप ने पटाखे के लिए उससे 25 रुपये मांगे। सुनीता ने उसे कुछ देर में पैसे देने की बात कही। इसी दौरान संदीप नशे में घर में आया और प्रदीप के पैसे मांगने पर भला-बुरा कहने लगा। दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ तो संदीप ने सब्जी काटने वाले चाकू से प्रदीप के सीने पर वार किया और फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें