स्थानीय बिजली अधिकारियों द्वारा बिजली संबंधित शिकायतों का निपटारा नहीं होने पर उपभोक्ता अब बिजली निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) को शिकायत कर सकेंगे। इसके लिए सोमवार को बिजली निगम मुख्यालय ने एक मेल आईडी जारी कर दी है।
अब बिजली उपभोक्ता mduhdhcomplaints@gmail.com पर अपनी शिकायत दे सकेंगे। इसके बाद 24 से 48 घंटों में उपभोक्ता की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। बिजली निगम की लाख कोशिशों के बाद भी स्थानीय स्तर पर बिजली शिकायतों में कमी नहीं आ रही है।
गठित होंगी उपभोक्ता समितियां
अब उपभोक्ता ही उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करेंगे। बिजली निगम मुख्यालय ने बिजली निगम अधिकारियों को सब-डिवीजन, डिवीजन तथा सर्कल स्तर पर उपभोक्ता समितियों के गठन करने का निर्देश दिया है।
समिति के सदस्य केवल वे उपभोक्ता बनेंगे, जिन पर कोई बकाया नहीं होगा। प्रत्येक सोमवार बैठक का आयोजन किया जाएगा। समितियों के गठन के लिए स्थानीय अधिकारियों को 20 जनवरी तक का समय दिया गया है।