फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बिजली की मांग रिकॉर्ड 8000 मेगावॉट पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
मांग बढ़ने से कई इलाकों में रही ट्रिपिंग की समस्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पारा चढ़ने से राजधानी में बिजली की अधिकतम मांग सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। दोपहर 3:42 बजे पीक पॉवर डिमांड 8000 मेगावॉट तक पहुंच गई। वास्तविक समय पर बिजली की मांग को बताने वाले दिल्ली स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अधिकतम मांग पिछले सभी आकड़ों से ऊपर चली गई। मंगलवार को बिजली की मांग 7,717 मेगावाट तक पहुंच गई थी। मांग बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में ट्रिपिंग की भी समस्या रही।
दिल्ली की अधिकतम बिजली मांग इस वर्ष पूरे मई के महीने में सबसे अधिक रही। बिजली कंपनियों ने दावा किया है कि अधिकतम बिजली की मांग को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस वर्ष अनुमान था कि मांग 8000 मेगावाट तक पहुंचेगी। लिहाजा तैयारी भी पहले से की गई थी। 2023 के अप्रैल की तुलना में अप्रैल 2024 के दौरान भी दिल्ली में यह स्पष्ट दिखा था।
विज्ञापन

टाटा पॉवर बिजली कंपनियों का कहना है कि अधिक एयर कंडीशनिंग, कूलर का उपयोग होने से बिजली की खपत में वृद्धि हुई। बुधवार को टाटा पावर-डीडीएल ने बिना किसी बिजली कटौती या नेटवर्क में बाधा के अब तक की सर्वोच्च 2268 मेगावाट की पीक डिमांड को पूरा किया। जोकि इस गर्मी के सीजन की सर्वाधिक मांग भी थी।
गर्मी के वर्तमान मौसम के लिए रोहिणी व रानी बाग में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) की व्यवस्था की गई है। जो निर्बाध बैक-अप प्रदान करता हैं। यह संपूर्ण व्यवस्था गर्मी की किसी भी पीक डिमांड से निपटने में सक्षम है।
विज्ञापन

बिना कट के पीक डिमांड को पूरा किया : केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने बिना पॉवर कट के इस पीक डिमांड को पूरा किया है। ये दिल्ली के लोगों की बहुत बड़ी उपलब्धि है।वहीं यूपी, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्य हैं, जहां पिछले 2-3 दिनों में 10-12 घंटे का कट लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें