भीषण गर्मी के कारण दिल्ली में बिजली की खपत का रिकॉर्ड भी टूट रहा है। मंगलवार दोपहर राजधानी में बिजली की मांग 7,601 मेगावाट सर्वकालिक रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई।
भीषण गर्मी के कारण दिल्ली में बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार दोपहर बिजली की मांग 7,601 मेगावाट सर्वकालिक रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के रियल टाइम डेटा के अनुसार दोपहर 3.21 बजे बिजली की मांग 7601 मेगावाट रही।
विज्ञापन
इसके पहले 2 जुलाई 2019 को अधिकतम बिजली की मांग 7409 मेगावाट दर्ज किया गया था। 9 जून से पहले बिजली की अधिकतम मांग 7000 मेगावाट पार नहीं कर पाई थी। एक अनुमान के अनुसार गर्मी के दिनों में दिल्ली के लगभग 50 प्रतिशत बिजली की मांग कूलर लोड के कारण होती है। दिल्ली में सोमवार को दोपहर 3.34 बजे 6,194 मेगावाट बिजली की मांग को पूरा किया गया था।