फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में विद्युत कंपनी का बड़ा एक्शन: इन लोगों के नाम ले रखा है कनेक्शन तो कट सकती है केबल, 8000 लोग चिह्नित

Mon, 18 Sep 2023 08:51 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

UP News: विद्युत वितरण निगम ने करीब दो माह पूर्व ही अपने साइट को अपग्रेड कराया गया है। इसके बाद उपभोक्ताओं के केवाईसी कराए गए हैं, जिसमें बड़ी अनियमितता सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम दूसरों (पूर्वजों) के नाम पर चल रहे विद्युत कनेक्शन की जांच कर उसे काटने की कार्रवाई करेगा। ऐसे करीब आठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण निगम ने पहले चरण में चयनित किया है, जिनके विद्युत कनेक्शन दादा या इससे पहले की पुश्तों के नाम पर दर्ज हैं। ऐसे कनेक्शनों की जांच कर कनेक्शन काटने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

दरअसल, विद्युत वितरण निगम ने करीब दो माह पूर्व ही अपने साइट को अपग्रेड कराया गया है। इसके बाद उपभोक्ताओं के केवाईसी कराए गए हैं, जिसमें बड़ी अनियमितता सामने आई है। नाम, पता और उपभोक्ताओं के नाम में बड़ा अंतर सामने आया था, जिसके बाद दोबारा से इसकी केवाईसी कराई गई। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद अब विद्युत विभाग ने पहले चरण में ऐसे करीब आठ हजार विद्युत कनेक्शनों को चिह्नित किया है, जो दूसरों के नाम या बीती पुश्तों के नाम पर दर्ज हैं। दूसरे चरण में ऐसे कनेक्शनों की भी जांच कराई जाएगी, जिनकी खरीद-बिक्री हुई है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि जांच में पता चला है कि वर्षों से पुराने मकान मालिक और मृतक व्यक्ति के नाम के ही कनेक्शन से बिजली का उपभोग उनके परिजन और खरीदार कर रहे हैं। कनेक्शन कटने से बचाने के लिए उपभोक्ता को खरीद फरोख्त के दस्तावेज, नए संपत्ति मालिक की दो तस्वीर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पुराने संपत्ति मालिक की अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें