फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अब बिजली कंपनी बुझाएगी लोगों की प्यास, 10 पैसे प्रति लीटर मिलेगा साफ पानी

Mon, 19 Mar 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में अब बिजली कंपनी लोगों की प्यास बुझाएगी। 10 पैसे प्रति लीटर साफ पानी पीने के लिए मिलेगा। दरअसल, टाटा पावर डीडीएल ने टिकरी खुर्द और नरेला में दो एनी टाइम वाटर (एडीडब्ल्यू) आरओ प्लांट लगाए हैं। 
विज्ञापन


प्लांट का रविवार को उद्घाटन किया गया। इस प्लांट से अब इन इलाकों के जेजे क्लस्टर में रहने वाले लोगों को पीने का साफ पानी मिल सकेगा। प्रवीर सिन्हा का कहना है कि रोजगार के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा ऐसे क्षेत्र हैं जिन पर टाटा पावर ने ध्यान केंद्रित किया है। 

पोर्टेबल वाटर तक पहुंच बहुत ही जरूरी है। यह कदम समाज के पिछडे़ तबकों से संबंध रखने वाली महिलाओं के बीच वित्तीय आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देगा। टाटा पावर के सीईओ प्रवीर सिन्हा का दावा है कि हर प्लांट की एक घंटे में 500 लीटर पानी शुद्ध करने की क्षमता है। 
विज्ञापन


प्लांट से 10 पैसे प्रति लीटर की दर पर कॉलेनियों के पांच हजार से अधिक लोगों को पानी मुहैया कराया जाएगा। आरओ संयंत्र की देखभाल क्लस्टर में काम करने वाली स्वयं सहायता समूह क महिला सदस्य करेंगी। इन महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। प्लांट से होने वाली कमाई को इसके परिचालन और देखभाल में खर्च किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें