फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब SMS से आएगा बड़े कंज्यूमर्स का बिजली बिल

Sun, 23 Feb 2014 11:09 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में बिजली के बड़े उपभोक्ताओं को बिल की जानकारी अब मोबाइल पर मिलेगी। एसएमएस से मिलने वाली यह सुविधा फिलहाल दस किलोवाट से ऊपर के उपभोक्ताओं के लिए होगी।
विज्ञापन


इसका मुख्य कारण मीटर रीडिंग में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए हुआ है। पश्चिमांचल विद्युत निगम ने नोएडा के बड़े उपभोक्ताओं को विशेष सुविधा देने का निर्णय लिया है। नोएडा से सबसे ज्यादा राजस्व बिजली विभाग के खाते में पहुंचता है।

पढ़ें: बिजली बिलों ने कमला नेहरू नगर में कराया हंगामा

पिछले दिनों मीटर रीडिंग में छेड़छाड़ की शिकायत मिलीं थी। इसके बाद निगम ने मीटर रीडिंग इंस्ट्रुमेंट लगाने का निर्णय लिया। अब बिजली की खपत संबंधित डिवीजन अधिकारी के कंप्यूटर पर दर्ज हो जाएगी और यहां से सीधे एसएमएस उपभोक्ता के पास पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


पश्चिमांचल विद्युत निगम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर अरविंद राजवेदी ने बताया कि एक बिल उपभोक्ता के पास डाक के जरिए जाएगा, जबकि इसकी डुप्लीकेट कॉपी मोबाइल पर भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि मीटर रीडिंग इंस्ट्रुमेंट लगने के साथ ही एसएमएस की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें