महानगर में फरवरी से बिजली बिल मोबाइल पर मिलने लगेंगे। 40 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के विद्युत बिल साफ्टवेयर पर अपलोड हो गए हैं। अन्य उपभोक्ता कंट्रोल रूम में मैसेज कर अपना मोबाइल नंबर डाउनलोड करा सकते हैं।
मोबाइल पर उपभोक्ता को रीडिंग, बिल की धनराशि, जमा कराने की अंतिम तिथि आदि की जानकारी दी जाएगी। यदि उपभोक्ताओं की रीडिंग नहीं ली गई है तो वह रिप्लाई मैसेज कर संशोधित बिल मंगवा सकते हैं। बिल में अन्य कोई त्रुटि होने पर इसकी शिकायत भी मैसेज से ही कर सकते हैं।
इसका समाधान करने के बाद पावर कारपोरेशन अफसर मैसेज भेजकर जानकारी देंगे। जिनके नंबर अभी नहीं पहुंचे हैं, वह कंट्रोल रूम का नंबर- 08130993740 पर मैसेज भेजकर एंट्री करा सकते हैं।