फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल से मिलने के लिए उतारे कपड़े

Tue, 14 Jan 2014 01:14 PM IST
अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के साथ दिल्ली की सत्ता में आए अरविंद केजरीवाल को अपना आदर्श मानने वाला ग्वालियर का एक युवक सोमवार को कपड़े उतारकर सीएम की गाड़ी के सामने लेट गया।
विज्ञापन


अरंविद से मिलने की जिद पर अड़ा युवक ग्वालियर से लोकसभा टिकट की भी मांग कर रहा था। हालांकि सुरक्षाकर्मियों के हटाने के बाद अरविंद दिल्ली रवाना हो गए।

इसे भी पढ़ें: CM केजरीवाल ने इन 6 वादों पर मारी पलटी

रइल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की कार जैसे ही सोसायटी गेट से बाहर निकली ग्वालियर से मिलने पहुंचे मनोज अर्धनग्न अवस्था में अरविंद की कार के सामने लेट गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे उठाकर किनारे कर दिया।

मनोज ने बताया कि वह पिछले कई साल से समाजसेवा के क्षेत्र में है। अरविंद केजरीवाल को अपना आदर्श मानता है। अरविंद से मिलकर ग्वालियर लोकसभा टिकट के लिए अपील करना चाहता है। वह भ्रष्टाचार की लड़ाई ग्वालियर में लड़ेगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हिंदू सेना ने केजरीवाल से पूछे 12 सवाल

हालांकि अरविंद उससे बिना मिले ही दिल्ली सचिवालय के लिए रवाना हो गए। उधर अरविंद की एक झलक पाकर अपनी समस्या बताने के लिए फरियादी सुबह अरविंद के गिरनार अपार्टमेंट स्थित आवास पर पहुंचे। हालांकि अरविंद ने किसी से मुलाकात नहीं की। वॉलंटियर्स ने शिकायत सेल में अपनी शिकायत लिखकर देने की सलाह सभी को दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें