फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर 24 घंटे से अंधेरे में क्यों बैठे हैं ये लोग?

Wed, 22 Jan 2014 05:44 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों हड़ताल से पहले किए गए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के दावों की हवा निकल गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा था कि कर्मचारियों की हड़ताल का असर बिजली आपूर्ति पर नहीं पड़ेगा, जिले में निर्बाध आपूर्ति होगी, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

यह भी पढ़ें:हड़ताल फेल होने के पीछे कौन है मास्टर माइंड?

हालात यह है कि अधिकांश जगहों पर 24-24 घंटे से बिजली नहीं दी जा सकी। गुस्साए लोग बिजली निगम के एक्सईएन व एसडीओ को फोन करके खरी-खोटी सुना रहे हैं, लेकिन असहाय अधिकारी उनकी समस्या को दूर करने में अपनी असमर्थता जता रहे हैं।

शिकायतकर्ताओं की मानें तो हड़ताल से पहले ही सोमवार रात से कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी, लेकिन इसे निगम अधिकारियों की ओर से दुरुस्त नहीं कराया जा सका, जबकि कुछ क्षेत्रों में मंगलवार की बारिश के दौरान आपूर्ति बाधित रही। बुधवार को भी ऐसा ही हाल रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक दिन में खर्च कर रहे तीन लाख पर क्यों?

बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता आरएस यादव ने बताया कि बारिश के चलते कई जगह परेशानी आई है। कर्मचारी भी ड्यूटी पर नहीं हैं, ऐसे में फॉल्ट ठीक करने में समय लग रहा है।

लोगों की परेशानी
सेक्टर-23 निवासी उर्मिल, आरसी दुग्गल और अमर पाल ने बताया कि सोमवार को बिजली सप्लाई न होते देख एनआईटी सब डिवीजन में संपर्क किया, जहां से पता चला कि तकनीकी खराबी ठीक होने में शाम तक का समय लगेगा, लेकिन शाम तक बिजली नहीं आई। जब मंगलवार को अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि कर्मचारियों की हड़ताल है, ऐसे में यह कुछ नहीं कर सकते हैं। उन्हें मजबूरी में ठेके पर जनरेटर मंगवाना पड़ा, क्योंकि अभी यह दिक्कत 23 जनवरी तक चलती रहेगी।

यहां रहा संकट
बारिश से सबस्टेशन सेक्टर-37, हैदराबाद, पल्ला, झाड़सेतली, छायंसा, बदरौला और भूपानी में खराबी आ गई है। इस कारण इन सभी सब स्टेशनों से 37 फीडरों को बंद कर दिया गया। कई औद्योगिक क्षेत्रों के फीडर भी बंद रहे।
विज्ञापन


छायंसा, नरियाला, अटाली, मोहना, जलाका, शेखपुर, खादर, मौजपुर, हीरापुर, जसाना, नचौली, महावतपुर, आदर्श नगर, अशोका एंक्लेव, नया गांव, बाजरी, सुरूरपुर, कृष्णा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, गौच्छी, सेक्टर-14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 55, सीकरी, तिगांव, कुराली, मंझावली, नीमका, दयालपुर, पल्ला, पांच नंबर, एक-दो नंबर, नीलम, मुजेसर, खेड़ी कलां और चावला कॉलोनी में भी बिजली का संकट बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें