फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही सरकार के खिलाफ खोल दिया मोर्चा

Wed, 22 Jan 2014 04:36 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में आयुध डिपो के 900 मीटर के प्रतिबंधित क्षेत्र में रहने वालों को उनके मौलिक अधिकार दिलवाने के लिए युवक कांग्रेसी अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।
विज्ञापन


इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार से अनशन से की जाएगी। इस बारे में युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पंकज खरबंदा ने जानकारी दी।

गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सनाउल्ला खान का कहना है कि पिछले कई वर्षों से प्रतिबंधित क्षेत्र में रहने वाले जनसुविधाओं का अभाव झेल रहे हैं। इनका कहना है कि इलाके में लाखों की संख्या में लोग रहते हैं।

बादशाहपुर विधानसभा अध्यक्ष मुनीष यादव कार्टरपुरी ने कहा कि ये ये लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। इनका कहना है कि आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से बचा जाएगा। लड़ाई सत्य और अहिंसा के बूते लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आयुध डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र के निवासियों को उनके अधिकार दिलवाने के लिए पिछले कई वर्षों से अनेक राजनैतिक दल आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं।

लेकिन उनके इस मसले को गंभीरता से नहीं उठाने के चलते समस्या आज तक यथावत है। ऐसे में उनकी लड़ाई युवक कांग्रेस ने लड़ने का निर्णय लिया है। इस मुददे पर संगठन हस्ताक्षर अभियान चला चुका है।
विज्ञापन


23 जनवरी से शीतला कॉलोनी के हैप्पी मॉडल स्कूल के सामने अनशन शुरू किया जाएगा। अनशन पर पंकज खरबंदा तथा मुनीष यादव कार्टरपुरी बैठेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें