फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: आम्रपाली जोडियक में बिल जमा न करने पर काटी बिजली, बकाया है 65 लाख

Wed, 08 Aug 2018 08:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
amrapali zodiac
विज्ञापन

सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियक सोसायटी पर बकाया करीब 65 लाख रुपये जमा न करने पर बुधवार दोपहर को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने फिर बिजली आपूर्ति काट दी। उधर, वहां के निवासियों को बिजली कटने के बाद जेनरेटर से 8 से 10 रुपये प्रति यूनिट देकर बिजली लेनी पड़ रही है।

विज्ञापन


दरअसल, सोसायटी पर बिजली विभाग के करीब पौने 3 करोड़ रुपये बकाया हैं, लेकिन इसके एवज में यूपीपीसीएल ने सोसायटी की बिजली काट दी थी और आरसी जारी कर दी थी। इसके खिलाफ बिल्डर कोर्ट चला गया और उस राशि को छोड़कर हर माह बिल जमा करने का आश्वासन दिया जिसके बाद विद्युत विभाग ने बिजली आपूर्ति शुरू कर दी थी।

पिछले सप्ताह विद्युत विभाग ने फिर सोसायटी की बिजली काट दी। कारण, बिल्डर की ओर से हर माह का बिल अदा नहीं किया गया था जिससे करीब 65 लाख रुपये और बकाया बढ़ गया। 24 घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद सोसायटी और बिल्डर के लोगों ने आश्वासन दिया कि मंगलवार तक वह रुपये जमा करा देंगे, लेकिन बिल जमा न होने की स्थिति में बुधवार को यूपीपीसीएल के अधिकारियों ने कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


आला अधिकारियों के लिखित निर्देश पर आम्रपाली जोडियक सोसायटी की बिजली आपूर्ति बंद की गई है। करीब पौने तीन करोड़ रुपये बकाया हैं, लेकिन 65 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा था। इसे जमा न कराने के कारण कनेक्शन काटा गया है। आला अधिकारियों के अग्रिम आदेश तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। - मनोज कुमार , अधिशासी अभियंता, यूपीपीसीएल नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें