फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जाने की जिद पर अड़ी थी पत्नी, नाराज पति ने लोहे के पाइप से पीटा

Wed, 08 Aug 2018 07:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मोरना गांव में महिला ने मायके जाने के लिए कहा तो पति ने उसे लोहे के पाइप से जमकर पीटा। पीड़िता के चीखने पर पड़ोसियों ने उसे बचाया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हाथरस निवासी महेश मोरना गांव में किराए पर रहता है। बुधवार सुबह महेश की पत्नी बीना ने मायके जाने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


बीना मायके जाने की जिद करने लगी तो महेश ने गुस्से में आकर पास में पड़े लोहे के पाइप से उसे पीट दिया। पड़ोसियों ने उसे बचाया। पीड़िता ने पुलिस को 100 नंबर पर कॉल कर दी।
विज्ञापन


पीआरवी मौके पर पहुंची और पति कोे थाने ले जाने लगी। इसके बाद पति पीड़िता के सामने गिड़गिड़ाया और गलती मानी। 

इसके बाद बीना ने शिकायत वापस ले ली। हालांकि, पुलिस ने पति को चेतावनी दी कि अगर फिर से उसने मारपीट की तो उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें