फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में Blue killer Line बसों की वापसी: मोती नगर रेड लाइट पर बड़ा हादसा, बीच सड़क उड़े कार के परखच्चे

Wed, 20 Dec 2023 10:52 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में मोती नगर और कर्मपुरा की रेड लाइट पर इलेक्ट्रिक बस और कार की जबरदस्त टक्कर हुई है। 
विज्ञापन
दिल्ली में बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में एक बार फिर से हत्यारी ब्लू लाइन बसों की वापसी हो गई है। अब मोती नगर की रेड लाइट पर इलेक्ट्रिक बस और कार की जबरदस्त टक्कर हुई है। आज सुबह इलेक्ट्रिक बस कर्मपुरा मोती नगर फ्लाईओवर के नीचे हादसे का शिकार हो गई। हादसा सुबह छह बजे का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


रोहिणी में भी ब्लू इलेक्ट्रिक बस हो चुकी है हादसे का शिकार
वहीं इससे पहले बीते महीने दिल्ली के रोहिणी इलाके में भी ब्लू इलेक्ट्रिक बस हादसे का शिकार हो गई थी। दक्षिणी रोहिणी इलाके में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंद दिया था। बस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। जबकि एक अन्य घायल हो गया था। घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन


डीटीसी बस ने मारी थी ई रिक्शा को टक्कर
इसके अलावा अक्तूबर महीने में दिल्ली की डीटीसी बस भी हादसे का शिकार हो गई थी। ईस्ट विनोद नगर डिपो की तेज रफ्तार डीटीसी बस ने फल मंडी कोंडली पुल के पास दो ई-रिक्शा और एक फल की रेहड़ी में जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे दोनों ई-रिक्शा पलट गए थे।
विज्ञापन


हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। टक्कर लगने से दोनों ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई थी। आस पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें