फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा बच के, एक हजार जासूसों की नजर में हैं आप

Wed, 19 Mar 2014 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे-जैसे चुनावों की तारीख नजदीक आ रही है चुनाव आयोग सुरक्षा इंतजामों को लेकर सख्त होता जा रहा है। चुनावों के दौरान कहां शराब, पैसा, दलाली, सट्टा इस पर नजर रखने के लिए आयोग ने एक हजार जासूसों की फौज जुटाई है।
विज्ञापन


ये जासूस दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव की हर गतिविधि पर नजर रखेंगें। इतना ही नहीं लोग चुनाव आयोग को हर इलाके की पल-पल की घटनाओं और जानकारियों से रूबरू कराएंगे।

ऐसा इसलिए भी है क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों ने भी चुनावों के मद्देनजर एलर्ट जारी कर रखा है वहीं छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले और आईएम की चेतावनी के बाद हालात थोड़े गंभीर बन गए हैं।
विज्ञापन

खास इलाकों में भेजे जा चुके हैं जासूस

शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग यह कदम उठा रहा है। किसी भी असुविधा से बचने एवं निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए आयोग के जासूस चौबीसों घंटे चौकसी बरतेंगे।

चुनाव ये पहले जिन बूथों और इलाकों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है वहां खासकर जासूसों की टुकड़ी अभी से भेजी जा चुकी है।

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय देव ने कहा कि ये जासूस आयोग को हर पल का लाइव अपडेट देंगे, जिससे चुनाव के दौरान किसी भी असुविधा और गैरकानूनी काम को तत्काल रोका जा सकेगा। इतना ही नहीं, आयोग ने दिल्ली व कई अन्य राज्यों के रिटायर्ड कर्मचारियों और गैर राजनीतिक लोगों की टीम बनाने के निर्देश भी दिये हैं।
विज्ञापन

आप भी तो नहीं हैं संवेदनशील इलाके में?

जानकारी के मुताबिक हर इलाके में ऐसे पांच से दस लोगों की टुकड़ी तैनात की जाएगी। हालांकि ये लोग किसी भी गैरकानूनी काम होने पर कार्रवाई नहीं कर सकेंगे लेकिन ऐसी कोई भी सूचना संबंधित चुनाव अ‌धिकारी तक जरूर पहुंचा सकेंगे।

इसके अलावा ये लोग वीडियोग्राफी, फोटो और ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिए भी सबूत इकट्ठा जुटा सकेंगे जिन्हें सीधे आयोग की वेबसाइट पर भेजा जा सकता है।

चुनाव अधिकारी विजय देव ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान दिल्ली में ढाई सौ से ज्‍यादा संवेदनशील इलाकों को चिन्हित किया गया था। हालांकि यह संख्या अब बढ़ भी सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें