फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पर हर्षवर्धन के बयान से मची हलचल

Wed, 19 Mar 2014 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदनी चौक लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन के बयान से राजनीतिक गलियारे में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


हर्षवर्धन के बयान से एक ओर जहां मीडिया और भाजपा के कार्यकर्ता हैरान रह गए तो वहीं दूसरी ओर विरोधी दलों ने भी इस पर टिप्पणी वार छेड़ दिया है।

हर्षवर्धन ने यह बयान ऐसे वक्त पर दिया जब जेडीयू दिल्ली इकाई के कई पदाधिकारी बीजेपी में शामिल हो रहे थे।
Trending Videos

बयान देकर बुरे फंसे हर्षवर्धन!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मोदी की ताकत को दुनिया पहचानती है। अब तो मोदी को हराने के लिए भगवान को भी सोचना होगा।

हर्षवर्धन के इस बयान ने सियासी गलियारे में चर्चाओं और आरोप प्रत्यारोप को हवा दे दी है।

आम आदमी पार्टी के नेता और अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ ताल ठोकने वाले कुमार विश्वास ने हर्षवर्धन के बयान पर ट्विटर पर टिप्पणी की है।
विज्ञापन

कुमार विश्वास ने शुरू किया ट्विटर वार

AAP नेता कुमार विश्वास ने हर्षवर्धन पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है कि- हर्षवर्धन जी ने कहा है कि नमो की लहर अब भगवान भी नहीं रोक सकते। इस ईश निंदा पर हमारे धर्म रक्षक, आस्तिक लठ्ठधारियों का क्या विचार है?

कुमार विश्वास के इस ट्वीट के बाद अभी तक भाजपा की ओर से कोई पलटवार नहीं हुआ लेकिन मोदी को भगवान से भी ऊपर बताने वाले हर्षवर्धन के बयान पर हंगामा बढ़ने के आसार हैं।

गौरतलब है कि मोदी बाबा विश्वानाथ की नगरी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें