आम चुनाव के दौरान दिल्ली पुलिस को संदिग्ध मामलों में प्रेस कांफ्रेंस करने से पहले चुनाव आयोग से मंजूरी लेनी होगी। खासतौर से उन मामलों में जो कथित आतंकी गतिविधियों या किसी खास समुदाय से जुड़े हों।
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से इस संबंध में दिल्ली पुलिस को निर्देश जारी कर दिया है। यह व्यवस्था चुनाव आचार संहिता लागू रहने तक जारी रहेगी।
चुनावी आचार संहिता 16 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद ही हटेगी।