चुनाव आयोग ने तृतीय चरण के मतदान के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र,, उड़ीसा, गोवा, गुजरात, केरल, दादर और नगर हवेली तथा दमन दीव अहम है।
जबकि पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार में सभी सात चरणों में वोट डलने हैं। तीसरे चरण में 15 राज्यों की 115 सीटों पर जनता अपने उम्मीदवारों का चयन करेगी।
अधिसूचना के अनुसार नामाकंन बृहस्पतिवार से शुरु हो गया है। दाखिल करने की अंतिम तारीख 4 अप्रैल है। पर्चों की जांच का काम 5 अप्रैल को होगा। जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल होगी।
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी में तीसरे चरण में मुरादाबाद, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, आवंला, बदायू, रामपुर, बरेली, पीलीभीत में मतदान होगा। जबकि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग सीट पर बिहार में झंझारपुर सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया और छत्तीसगढ़ में सर्गुजा, रायगढ़, जांजगीर, चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में तीसरे चरण में मतदान होगा।