फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार पर चढ़ा गेंदे और गुलाब का रंग, गाजीपुर मंडी में फूलों की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी

Thu, 09 May 2019 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अरुण कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव प्रचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव प्रचार का रंग जैसे दिल्ली वासियों पर चढ़ रहा है, वैसे ही गेंदे और गुलाब के फूलों का रंग चुनाव प्रचार पर चढ़ रहा है। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों द्वारा निकाली जा रही रैलियों और रोड शो में जमकर फूलों का प्रयोग हो रहा है। 

विज्ञापन


चुनावी असर के चलते गाजीपुर फूल मंडी में गेंदे और गुलाब के फूलों का बाजार गर्म है। मंडी में गेंदे और गुलाब के फूलों की मांग बढ़ी है। नोटबंदी की मार झेल रहे कारोबारी फूलों की बिक्री बढ़ने से खुश हैं।

चुनावी दंगल को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की रैलियों और रोड शो में ज्यादा से ज्यादा फूलों का इस्तेमाल हो रहा है। इन रैलियों में प्रत्याशियों के स्वागत के लिए पार्टी समर्थक भी भारी मात्रा में फूलों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


गाजीपुर फूल मंडी में गेंदे और गुलाब के फूल बेचने वाले कारोबारी जतिन कालरा ने बताया कि नोटबंदी के बाद से कारोबारियों की हालत खस्ताहाल थी। अब चुनाव प्रचार के कारण पिछले करीब 10 दिन से मंडी में गेंदे और गुलाब के फूलों की बिक्री करीब 20 प्रतिशत बढ़ी है। 

उन्होंने बताया की वर्तमान में गेंदे के फूलों का भाव 20 से 25 रुपये किलो है, जिसके चलते खासतौर पर गेंदे के फूल सुबह के वक्त ही खत्म हो रहे हैं, इसके साथ ही गुलाब के फूलों की डिमांड भी बढ़ी है। मंडी में गुलाब के फूलों की कीमत 130 रुपये से लेकर 160 रुपये प्रति बंडल है। (एक बंडल में 20 फूल होते हैं)।

2014 के चुनाव की तुलना में ज्यादा बिक्री
गाजीपुर मंडी के राजधानी फ्लोरिस्ट साहिल ने बताया कि 2014 में हुए चुनाव की तुलना में इस बार फूलों की बिक्री ज्यादा है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान गेंदे और गुलाब की डिमांड बढ़ी है, जबकि चुनाव के नतीजे आने के बाद गाजीपुर मंडी में फूलों के गुच्छों की बिक्री बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों की डिमांड पर फूलों की करीब सात फीट लंबी मालाओं की बिक्री भी बढ़ी है। गाजीपुर फूल मंडी में 6-7 फीट लंबी गेंदे और गुलाब की मालाओं को 1400-1500 रुपये में बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में फूलों की डिमांड और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें