फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के किराए में महिलाओं-बुजुर्गों को छूट

Tue, 02 Dec 2014 01:14 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस ने अपनी योजना में परिवर्तन कर बुजुर्गों और महिलाओं को किराए में 30 फीसदी छूट देने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसकी घोषणा फरवरी में की जा सकती है।
विज्ञापन


महिलाओं को रोडवेज बसों में निर्धारित किराए से 30 फीसदी कम किराया देना होगा। योजना को शुरुआत में महिलाओं के लिए लागू किया जाएगा, लेकिन जल्द ही वरिष्ठ नागरिकों को भी शामिल करने की तैयारी है।

मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद इसका लाभ महिला व बुजुर्ग यात्रियों को मिलेगा। एआरएम कार्मिक अतुल श्रोती ने बताया कि किराए में छूट देने का प्रस्ताव राजस्थान परिवहन निगम में चल रहा है। इसी आधार पर यूपी परिवहन निगम में लागू करने की योजना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें