फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दो पक्षों में हुए झगड़े में बुजुर्ग महिला की मौत, बारिश के पानी के छींटे कार पर गिरने पर हुआ था विवाद

Tue, 19 Sep 2023 12:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुंडका इलाके में बारिश के पानी के छींटे कार पर गिरने को लेकर हुए झगड़े में 76 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। आरोप है झगड़े के दौरान महिला धक्का लगने से गिरकर घायल हो गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंडका इलाके में बारिश के पानी के छींटे कार पर गिरने को लेकर हुए झगड़े में 76 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। आरोप है झगड़े के दौरान महिला धक्का लगने से गिरकर घायल हो गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, मारपीट और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला के मौत के कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन


घटना शनिवार देर रात की है। 10.40 रात में मुंडका थाना पुलिस को झगड़े की सूचना मिली। कुछ देर बाद पुलिस को अस्पताल से बुजुर्ग महिला की मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस को 76 साल की सतवंती देवी मृत अवस्था में मिली। जबकि झगड़े में घायल हर्ष, हन्नी, सतवंती देवी का पोता प्रिंस और उसकी मां नीलम मिली। प्रिंस ने पुलिस को बताया कि वह रात में फैक्टरी से क्रेटा कार से घर आ रहा था। कच्ची सड़क मुंडका के पास जमा बारिश का पानी बगल से गुजर रही एक वैगन आर कार पर गिर गया। इससे नाराज कार में सवार लोग उससे झगड़ा करने लगे। इसी दौरान एक नीले रंग की मारुति कार में सवार हन्नी और उसका एक सहयोगी सन्नी भी झगड़े में शामिल हो गए।

उसने ने भी घर पर फोन कर परिवार वालों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान सन्नी ने बीचबचाव का प्रयास कर रही उसकी दादी सतवंती को धक्का दे दिया। इससे वह गिरकर बेहोश हो गईं। वह दादी को लेकर घर पहुंचा, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नांगलोई के सोनिया अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें