फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो: कहीं उठा धुआं और कहीं लगी 'आग', दिल्ली मेट्रो के दो अलग-अलग मामले, लोग जमकर कर रहे शेयर

Mon, 25 Sep 2023 05:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे पहले वीडियो में एक बुजुर्ग मेट्रो के अंदर बीड़ी सुलगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वायरल वीडियो में प्रेमी जोड़ा मेट्रो के अंदर आपत्तिजनक हरकत करते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में बीड़ी जलाता बुजुर्ग और प्रेमी जोड़े की अश्लील हरकत - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो आए दिन यात्रियों की अजीबोगरीब हरकत की वजह से चर्चा में बनी रहती है। जिसमें कभी मेट्रो के अंदर बिकिनी पहने लड़की तो कभी सीट लड़की के साथ अश्लील हरकत तो कभी मारपीट आदि घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई बार अजीब और इन शर्मनाक हरकतों की वजह से सहयात्री भी खुद को असहज महसूस करते हैं। ऐसे ही दो ऩए मामले मेट्रो से सामने आए हैं। दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे पहले वीडियो में एक बुजुर्ग मेट्रो के अंदर बीड़ी सुलगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वायरल वीडियो में प्रेमी जोड़ा मेट्रो के अंदर आपत्तिजनक हरकत करते हुए नजर आ रहा है।

विज्ञापन


बुजुर्ग का 'देसी बालक' वाला टशन
दिल्ली मेट्रो में वायरल हो रहा पहला वीडियो करीब 18 सेकेंड का है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग मेट्रो सीट पर बैठ हुआ है, फिर वह बीड़ी निकालकर उसे मेट्रो में ही सुलगाने लगता है। इस बीच कुछ युवक उसे रोकते हैं। कुछ लोगों ने इस पूरे वाकये का वीडियो बनाकर बैकग्राउंड में 'देसी बालक गामा के हम' गाना लगाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। 

प्रेमी जोड़े ने मेट्रो में लांघी मर्यादा
दूसरा वीडियो भी दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। इसमें प्रेमी जोड़ा मेट्रो के गेट पर इश्क फरमाते हुए नजर आ रहा है। करीब एक मिनट 15 सेकेंड के वीडियो में दोनों गेट पर ही एक दूसरे को कभी गले लगाते तो कभी आपत्तिनजर हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की हरकत देखकर सहयात्री भी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद भी दोनों यहीं पर नहीं रुकते। इस बीच किसी ने कपल का वीडियो बनकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसको लेकर लोग तरह-तरह के कामेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'प्यार अंधा होता है, कैमरा और इंसान नहीं'।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो ने ऐसे बर्ताव को अपराध की श्रेणी में रखा है
मेट्रो में रोजाना 48 लाख से अधिक यात्राएं होती हैं। ऐसे में इन यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए दिल्ली मेट्रो के कुछ कायदे-कानून भी हैं। इसी के तहत दिल्ली मेट्रो ने ऐसे बर्ताव को अपराध की श्रेणी में रखा है। इसे मेट्रो के संचालन और रखरखाव अधिनियम की धारा 59 के तहत अभद्रता की श्रेणी में सूचीबद्ध कर रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें