फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: SHO की जिप्सी से फर्राटा भर रहे सिपाही ने बुजुर्ग को रौंदा, दो दोस्तों के साथ नशे में चला रहा था वाहन

Mon, 13 May 2024 11:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि घटना के समय आरोपी सिपाही ने शराब पी रखी थी। उसकी मेडिकल जांच में एल्कोहल का पता चला है। राजेंद्र नगर थाने में तैनात सिपाही थानाध्यक्ष की जिप्सी को उन्हें बताए बिना मौज-मस्ती करने के लिए ले गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे की हालत में एसएचओ की जिप्सी से दो दोस्तों के साथ फर्राटा भर रहे राजेंद्र नगर थाने में तैनात सिपाही ने भीकाजी कॉमा प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास एक बुजुर्ग को रौंद दिया। 12ए/28, त्रिलोकपुरी, पूर्वी दिल्ली निवासी बुजुर्ग बैजनाथ उर्फ राजेश गुप्ता (59) पुत्र घमंडी की मौके पर मौत हो गई। दरअसल, तेज रफ्तार से दौड़ रही जिप्सी घटनास्थल के समीप अनियंत्रित हो गई थी और ग्रिल व पोल तोड़ते हुए बुजुर्ग को रौंदती चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सिपाही प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि घटना के समय आरोपी सिपाही ने शराब पी रखी थी। उसकी मेडिकल जांच में एल्कोहल का पता चला है। राजेंद्र नगर थाने में तैनात सिपाही थानाध्यक्ष की जिप्सी को उन्हें बताए बिना मौज-मस्ती करने के लिए ले गया था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 13 मई की रात करीब 3.27 बजे पुलिस को सरोजिनी नगर में दिल्ली पुलिस के वाहन से एक दुर्घटना के बारे में एक सूचना प्राप्त हुई। पता चला कि दुर्र्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मेट्रो स्टेशन भीकाजी गामा प्लेस, गेट नंबर 02 पर घटनास्थल पर राजेंद्र नगर थानाध्यक्ष की जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त मिली। पीडि़त बैजनाथ उर्फ राजेश गुप्ता मौके पर मृत मिले। अनियंत्रित होने के बाद जिप्सी ने मेट्रो की ग्रिल तोड़ी। इसके बाद गेट के पोल को तोड़ते हुए वहां से गुजर रहे बुजुर्ग को रौंद दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे थे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बैजनाथ उर्फ राजेश गुप्ता लीला होटल में काम करते थे। वह रात को ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहे थे। वह होटल से ही पैदल रिंग रोड़ की तरफ जा रहे थे। वहां से उन्हें त्रिलोकपुरी जाने के लिए बस पकड़नी थी।

पुलिस की जांच पर सवाल
मृतक राजेश गुप्ता का बेटा एक मीडिया इनफ्लुएंसर है। बेटी राष्ट्रीय स्तर की पहलवान है। बेटी ने आरोप लगाया कि घटना के कई घंटे बाद भी दिल्ली पुलिस ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी। रात की घटना के बावजूद दूसरे दिन दोपहर तक दिल्ली पुलिस ने उन्हें मृत पिता का चेहरा भी नहीं दिखाया है और आरोपी पुलिसकर्मी को बचाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें