ग्रेटर नोएडा के जेवर में बृहस्पतिवार को एक बुजुर्ग दंपति को कुछ युवकों ने गिरा-गिराकर मारा और उनके हाथ-पैर तोड़ दिए। पुलिस इसे मामूली घटना बताकर मेडिकल तक नहीं करा रही। एसपी ने सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक राजन अपने परिवार के साथ जेवर के माडलपुरिया मोहल्ले में रहते हैं। उनके भाई प्रदीप अपने बच्चों को लेने के लिए जेवर अंडरपास पर गए थे।
वहां पर कस्बे के ही कुछ युवकों ने उन्हें तमंचा दिखाकर डराया-धमकाया था और गाली-गलौच भी की। इस मामले की शिकायत करने के लिए प्रदीप के भाई राजन और उनकी पत्नी शीला जेवर कोतवाली में तहरीर देने पहुंच गए।
इस बात की जानकारी आरोपियों को मिली तो वह थाने में ही पहुंच गए और रिपोर्ट न करने के लिए धमकाया। लेकिन दंपति रिपोर्ट लिखाने के बाद थाने से अपने घर जाने लगा।
जब वह जेवर चौक पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें चौराहे पर ही घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने दंपति से बुरी तरह मारपीट की। इससे उन दोनों के हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गए।
घटना की जानकारी मिली तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित परिवार ने फिर कोतवाली में घायलों को ले जाकर मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने घायल दंपति का मेडिकल नहीं।