फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई बना हैवान: मां के सामने युवक ने छोटे भाई को मार डाला, बहस के बाद सीने और सिर पर चाकू से किए कई वार

Mon, 05 Jun 2023 09:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पड़ोसियों की मदद से महिला ने घायल बेटे को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात मिली घटना की जानकारी के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी अजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में रेहड़ी पर अंडा बेचने वाले एक युवक ने अपनी मां के सामने ही अपने छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने भाई के सीने और सिर पर चाकू से वार किए और भाग गया। पड़ोसियों की मदद से महिला ने घायल बेटे को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात मिली घटना की जानकारी के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

रविवार देर रात 2.30 बजे पुलिस को गुरु गोविंद सिंह अस्पताल से एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। मृतक की शिनाख्त शहीद सिंह कैंप पश्चिम पुरी निवासी अमरजीत (25) के रूप में हुई। वह अपनी मां सुंदरी देवी (70) और बड़े भाई अजय (27) के साथ झुग्गी में रहता था। अस्पताल में मिली उसकी मां ने बताया कि दोनों बेटे फुटपाथ पर अंडे बेचते हैं। रात करीब 11 बजे अजय का एक ग्राहक से भुगतान को लेकर मामूली झगड़ा हो गया था। इस दौरान अमरजीत और इसी इलाके में रहने वाला एक अन्य अंडा विक्रेता रवि ने बीच बचाव किया और मामले को शांत कर दिया।
विज्ञापन

उसकी मां ने बताया कि इससे अजय गुस्से में आ गया और बीच बचाव करने पर रवि की रेहड़ी को धक्का दे दिया। अमरजीत ने उसे शांत करने की कोशिश की और रवि को घर चले जाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों भाइयों में बहस होने लगी। बहसबाजी के दौरान रात एक बजे अमरजीत ने अजय को डंडा मार दिया। गुस्से में आकर अजय अपनी रेहड़ी से चाकू निकाल लाया और मां के सामने ही अमरजीत के सीने और माथे पर वार कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें